Sunday, February 15, 2026

सीएम नीतीश कुमार ने लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, 08 अक्टूबर 2024 :- लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar  ने माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM Nitish Kumar ने जेपी को याद किया

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री जनक राम, सांसद श्री संजय कुमार झा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री श्री विक्रम कुंवर, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Latest news

Related news