Thursday, February 26, 2026

Bhagalpur: लोगों को मिलेगी जाम से राहत, नगर निगम की बड़ी पहल

भागलपुर: (रिपोर्टर – अजय कुमार)  में जाम से निजात पाने को लेकर नगर निगम के द्वारा एक बड़ी पहल की गई है. जहां निवेदा के माध्यम से टैंपो स्टैंड का टेंडर फाइनल कर दिया गया है. आठ चरणों में 64 बार बोली लगाने के बाद निविदा के अंतिम राशि 5 लाख 62 हज़ार में नीरज उर्फ पलटू यादव के नाम सुनिश्चित की गई, हालांकि इस दौरान विपक्ष की तरफ से कई निविदाता ने अलग-अलग बोलियां लगाई लेकिन नीरज यादव द्वारा लगाए गए बोली की रकम का जवाब नहीं दे सके.

Bhagalpur
                        Bhagalpur

Bhagalpur में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बना टैंपो स्टैंड एलॉटमेंट

शुक्रवार को निविदाता को टैंपो स्टैंड अलॉटमेंट लेटर चीफ जनरल मैनेजर संदीप कुमार की अध्यक्षता में सौंपा गया. सीजेएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आमतौर पर जाम की स्थिति बनी रहती है और अवैध पार्किंग के कारण मुख्य सड़क मार्ग पर लोगों को जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. जिसे देखते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निविदा के माध्यम से टेंपो स्टैंड के संचालक को लेकर स्वीकृति मिली जिसे निवेद डाटा नीरज कुमार उर्फ पालतू यादव को जल्द टेंपो स्टैंड सपोर्ट कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर उन्हें अलॉटमेंट की रकम भरनी होगी. इसके बाद इसे विस्तृत ढंग से संचालन कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: The Dalai Lama पहुंचे बोधगया के महाबोधी मंदिर,विश्वकल्याण के लिए शुरु किया खास पूजा पाठ

उन्होंने कहा कि सबौर से होकर तिलकामांझी की ओर आने वाली चार पहिया वाहन आसानी से अब ऑटो स्टैंड में वाहन पार्किंग करेंगे जबकि घंटाघर से होकर तिलकामांझी आने वाली वाहनों को भी टेंपो स्टैंड मैं वहां पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी. वही संचालक पालतू यादव ने कहा कि निगम की इस पहल से शहर से जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी, पार्किंग में लगभग 200 ऑटो और चार पहिया वाहन की क्षमता है. जिससे दूर-दूर से आने वाले वाहन चालकों को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस दौरान चंदन कुमार उर्फ चंदू मिंकु उपाध्याय अभिलाष यादव और आशीष लाल मौजूद रहे.

Latest news

Related news