Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Beur: दारोगा की जांबाजी, गोली लगने के बाद भी अपराधियों को धर...

Beur: दारोगा की जांबाजी, गोली लगने के बाद भी अपराधियों को धर दबोचा

0
354

संवाददाता पंकज राज,दानापुर :  बिहार में एक बार फिर लूटपाट का बड़ा मामला सामने आया है. इस बार का मामला थोड़ा अलग है क्यूंकि दारोगा को गोली लगने के बाद भी उन्होंने अपराधियों को पकड़ा और अपनी  गिरफ्त में ले लिया . यह घटना दानापुर के बेऊर (Beur) से है. जहां लूटपाट करने के दौरान फायरिंग कर रहे अपराधियों को पकड़ने पहुंचे दारोगा फुलन कुमार राम को गोली लग गई लेकिन गोली लगने के बाद भी हिम्मत दिखाई और अपराधियों को धर दबोचा, अपराधी 7 की संख्या में थे और सभी के पास हथियार थे.

Beur (बेऊर)
                            Beur (बेऊर)

ये भी पढ़ें: Dayanidhi Maran: उनका बयान निंदनीय है, बिहार और यूपी के मजदूरों की पूरे देश में मांग हैं, अगर वे न जाएं तो उनकी ज़िंदगी ठप्प हो जाएगी-तेजस्वी यादव

अपराधी जब गोली चलाने लगे तो मुठभेड़ की स्थिति देखते हुए दरोगा ने पहले गोली चलाकर अपराधियों को आत्म समर्पण करने के लिए कहा लेकिन लुटेरे नहीं माने और दारोगा पर फायरिंग कर दी. लुटेरों द्वारा चलाई गई गोली दारोगा के हाथ में लगी. इसके बावजदू भी तीन अपराधियों को पकड़ लिया. जिनके पास से तीन जिंदा कारतूस एक खोखा और एक पिस्टल भी बरामद की गई है. इसको लेकर एएसपी फुलवारी ने भी पुष्टि की है. घायल दारोगा का नाम फुलन राम है और घटना बेऊर थानाक्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी की बताई जा रही है. पुलिस ने लूटी गई बैटरी को भी बरामद किया है.