पटना : बक्सर जिला जनता दल यूनाइडेट की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लता श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश मे कहा कि उनके निधन के जनता दल यूनाइटेड के साथ साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है. सीएम नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. 
लता श्रीवास्तव जेडीयू की महिला जिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष होने के साथ साथ सामाजिक कर्यकर्ता के तौर पर जानी जाती थी. उनका निधन बुधवार को हृदय गति के रुकने के कारण हो गया . लता श्रीवास्तव ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बीजेपी से की थी . कई वर्षों तक बीजेपी के साथ रही और फिर जेडीयू में शआमिल हो गई.जेडीयू में रहते हुए उन्होने पार्टी के साथ साथ समाजिक कार्यकर्ता को तौर पर खूब काम किया . लता श्रीवास्तव की बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक खास पहचान रही . लोग उन्हे उनके सामाजिक कार्यों के लिए याद करेंगे

