डिंपल यादव ने मैनपुरी चुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल,’मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग’

मैनपुरी : सोमवार को मैनपुरी में वोटिंग है.मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोक सभा सीट खाली हो गई थी इसीलिए यहां उपचुनाव कराया जा रहा है. इस सीट से एसपी और बीजेपी के बीच मुकाबला है. समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़  रही हैं लेकिन वोटिंग से ठीक एक दिन पहले उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है.

डिंपल यादव का कहना है कि होटल पाम, स्टेशन रोड, मैनपुरी में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता इकट्ठे होकर निरंतर शराब और पैसा बंटवा रहे हैं.  कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा हुआ है. मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग

Latest news

Related news