India On Turki Afganistan : पाकिस्तान के साथ टकराव के बीच दुनिया के कई देशों ने अपना असली रंग दिखाया. ऐसे समय में अफगानिस्तान ने भारत के समर्थन में पाकिस्तान की कड़े शब्दों में निंदा की. भारत सरकार ने साथ देने के लिए अफगानिस्तान की सरकार को धन्यवाद दिया है.
India On Turki Afganistan
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान सरकार से बात की थी और कड़े शब्दों में निंदा करने के लिए अफगान मंत्री को धन्यवाद दिया. विदेश विभाग के प्रवक्ता ने इस बात का भी खंडन किया कि भारत अफगानिस्तान के बीच कोई मतभेद नहीं है बल्कि कुछ झूठे -मनगढ़ंत रिपोर्ट्स बनाकर दोनों देशों के बीच भ्रम की स्थिति फैलाने की कोशिश की जा रही है. भारत ऐसे किसी दावे को खारिज करता है .
भारत की तुर्की को 2 टूक
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तुर्की के सवाल पर कहा कि कि हम उम्मीद करते हैं कि तुर्की पाकिस्तान से ये अपील करेगा कि वो भारत की सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का समर्थन देना बंद करे. ऐसे आतंकी ढांचे के खिलाफ ठेस और विश्वसनीय कदम उठाए जिसे उन्होने सालों से पनाह दे रखी है. भारत सरकार ने कहा कि किसी दो देश के बीच द्विपक्षीय रिश्ते एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के आधार पर ही बनते हैं.
विदेश विभाग प्रवक्ता ने तुर्की की एवियेशन कंपनी सेलेबी पर बैन के मामले पर कहा कि सेलेबी (Celebi) के खिलाफ कार्रवाई सिविल अवियेशन विभाग ने की है.
अंतराष्ट्रीय मंचों पर जायेगा भारत का प्रतिनिधि मंडल
विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में बताया गया कि भारत का विशेष प्रतिनिधि मंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को अपनी विदेश यात्रा के दौरान प्रमुखता से उठायेगा. रणधीर जायसवाल ने कहा कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं,उन्हें जिम्मेदार ठहराना और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब करना ज़रूरी है.
भारत पाकिस्तान से कब कर सकता है बात ?
भारत पाकिस्तान के बीच बीतचीत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.भारत ने साफ किया है कि अब अगर भारत के द्वारा दिये गये मानों के आतंकवादियों को पाकिस्तान भारत सोंपता है तो बातचीत का सिलसिला शुरु हो सकता है.
पीएम मोदी ने पहले ही कहा है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते, न ही आतंकवाद और व्यापार साथ काम कर सकते हैं.

