‘मेरी नसों में खून नहीं… गरम सिंदूर बह रहा है’ …बीकानेर की धऱती से बोले पीएम मोदी  

PM Modi Sindur  :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए उनके शरीर में खून नहीं बल्कि गर्म सिंदूर बह रहा है.

PM Modi Sindur :  राजस्थान के बीकानेर में गरजे पीएम मोदी  

आपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी राजस्थान में कुछ सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान के बीकाकनेर पहुंचे थे. जहां उन्होंने राज्य को 26 हजार करोड़ रुपये के योजनाओं की सौगात दी और यहीं से देश के  103 स्टेशनों का उद्घाटन किया. इन सभी रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत फिर से विकसित किया जायेगा.

बीकानेर की धरती से पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश 

उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया.  संबोधन के दौरान पीएम ने एक बार फिर से ऑपरेशन सिंदूर का सफलता की बात की और पाकिस्तान को तगड़े तरीके से चेतावनी दी. पीएम ने कहा कि  आतंकवाद से लड़ने के लिए उनकी नसों में खून नहीं बल्कि गर्म सिंदूर बह रहा है. भारत पर आतंकी हमले की पाकिस्तान को कीमत चुकानी होगी. कोई भी ताकत उनके इस संकल्प को रोक नहीं सकती.

वीरों की धरती का है संदेश – देश और देशवासियों से बढञकर कोई नहीं  

पीएम मोदी ने अपने भाषण में राजस्थान में चल रही योजनाओं के बारे में बात की और कहा कि एक तऱफ हम राज्य में सिंचाई योजनाओं के जोड़ रहे हैं, वहीं नदियो को जोड़ने का काम भी चल रहा है. इन योजनाओं से राज्य के किसानों को लाभ मिलेगा. पीएम मोदी ने राजस्थान की भूमि को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि दे धरती हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बढ़कर कोई नहीं.

गोलियां पहलगाम में चली,सीना 140 करोड़ का छलनी हुआ- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने पहलगाम के आंतकियो को धरती के किसी भी छोड़ से ढूढञ निकाले का संकल्प दोहराया. पीएम ने कहा कि गोलियां पहलगाम में चली लेकिन 140 करोड़ लोगों का सीना छलनी हो गया. देश ने संकल्प लिया है कि हम आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे . पीएम मोदी ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि आज हम सेना शौर्य के कारण अपने प्रण पर खरे उतरे हैं.हमारी सरकार ने सेना को खुली छूट दी जिसके कारण सेना ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया.  22 अप्रैल के आतंकियों को 22 मिनट में अंजाम तक पहुंचा दिया. हमने 9 ठिकानों के ध्वस्त किया.

सिंदूर जब बारुद बन जाता है तो क्या होता है ?

पीएम मोदी ने भारत के प्रहार के बारे में कहा कि 22 अप्रैल को आंतकियों ने जो पहलगाम में किया, उसका बदला हमने 22 मिनट में उनके आतंकी अड्डों को ध्वस्त करके दिया. सिंदूर जब बारूद बन जाता है, तो उसका क्या नतीजा  होता है, ये हमने  पाकिस्तान को बता दिया गया है.

ये संयोग नहीं है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में स्ट्राइक हुई थी जब भी मेरी पहली जनसभा राज्सथान में हुई थी.य  वीरों की भूमि का ही असर है कि  एक बार फिर से ऐसा संयोग बना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद  मेरी पहली जनसभा बीकानेर में हो रही है.

Latest news

Related news