बुरे फंसे महामहीम…शिवसेना ने केंद्र से राज्यपाल कोश्यारी को राज्य से बाहर करने की मांग की

मुंबई

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी को पुराना हीरो कह कर नया बवाल खड़ा कर दिया है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने औरंगबाबाद में मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं. उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को नया हीरो मान लेना चाहिए.

 

राज्यपाल ने ये बयान दिया और शिवसेना ने पकड़ लिया .महामहीम  राज्यपाल  की इस विवादित टिप्पणी पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने हमेशा महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया है. इन्हें तत्काल महाराष्ट्र के बाहर भेज देना चाहिए. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के न सिर्फ आराध्य देव हैं, बल्कि हम सबके प्रेरणास्रोत हैं. वह हमेशा हम सबके हीरो रहेंगे. उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय की मान ले तो भगवान राम और भगवान कृष्ण भी पुराने हो गए हैं। तो क्या हम नए भगवान को चुन लें? उन्होंने कहा कि राज्यपाल का बयान सर्वथा निंदनीय है.

Latest news

Related news