मेसी के अगले विश्वकप में खेलने पर संशय बरकार

Footballer Messi :  कनाडा, यूनाइटेड स्टेट और मैक्सिको में होने वाले 2026 फीफा विश्वकप में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है. मेसी की कप्तानी में ही पिछले विश्वकप में अर्जेंटीना ने खिताब जीता था . मैसी  अब 37 साल (24 June 1987) के हो गये हैं. ऐसे में वह अगले साल विश्वकप में खेल पायेंगे ये पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता.

Footballer Messi की कप्तानी में अर्जेंटिना ने जीता था विश्वकप

2022 विश्वकप में अर्जेंटीना की जीत में मेसी की अहम भूमिका थी. उन्होंने फाईनल मैच में फ्रांस के साथ खेलते हुए  तब 7 गोल किए थे. इस खिलाड़ी ने अब तक पांच फीफा विश्वकप खेले हैं. अगले साल तक वह 38 के हो जाएंगे. विश्वकप का फाइनल जीतने के बाद लियोनल मैसी ने कहा था कि ये उनका आखिरी विश्वकप है, लेकिन इसके बात उन्होंने संन्यास की घोषणा नहीं की थी. अगला विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में होगा . ऐसे में सबकी निगाहें उनके फिटनेस पर टिकी है. विश्वकप से पहले उनकी फिटनेस कैसी रहती है.इस पर मैसी का खेलना और ना खेलना निर्भर होगा.

अर्जेंटीना ने विश्वकप के लिए पहले ही प्रवेश हासिल कर लिया है. कोच लियोनल स्कोलोनी ने कहा कि हम देखेंगे कि आगे क्या होता है, अभी बहुत समय है. अभी हमें उसे अकेला छोड़ देना चाहिए समय आने पर वह खेलने ये नहीं खेलने पर अपनी ओर से फैसला करेगा. अर्जेंटीना की टीम आजकल अच्छी लय में है. उसने मैसी के बिना ही क्वालीफाइंग में सबसे अधिक बार चैम्पियन रही ब्राजीत को भी 1-4 से हराया था. इसके अलावा उसने उरुग्वे को भी 1-0 से हराया था. इस मैच में भी मेसी शामिल नहीं थे.

Latest news

Related news