Bihar Board 10th Result पटना : बिहार में आज दसवीं बोर्ड के लाखों बच्चों के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है. इस साल 10वीं की परीक्षा में पूरे राज्य को मिलकर 15 लाख 58 हजार 77 छात्र बैठे थे, जिनमें से 12 लाख 89 हजार 294 छात्र पास हुए हैं. टॉपर्स में 123 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इस बार 123 छात्र छात्राओं ने टॉप 10 में अपना स्थान बनाया है .
Bihar Board 10th Result : य़हां ऐसे देखें रिजल्ट
मैट्रिक की परीक्षा में 82.11 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. छात्राओं के परीक्षा परिणाम छात्रों के मुकाबले बेहतर रहे हैं. अगर आप भी अपना रिजल्ट आन लाइन चेक करना चाहते हैं तो इस आधिकारिक वेबसाइट के जरिये देख सकते हैं.
matricresult2025.com
matricbiharboard.com
इन दोनो लिंक पर क्लीक करके आप इस तरह से अपना नाम और रोल नंबर डाल कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

टॉपर की बात करें तो इस साल तीन लोगो ने टॉप किया है, समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन वर्मा को 500 मे से 489 नंबर हासिल हुए हैं.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना कार्यालय आज बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने मिलकर परीक्षा परिणा घोषित किये.
फरवरी में हुई थी 10 वीं बोर्ड की परीक्षा
इस साल परीक्षा के परीणाम अपेक्षाकृत कम समय में आ गया है. बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की थी. 15 लाख 85 हजार छात्रा छात्रों ने 10 बोर्ड की परीक्षा दी थी. केवल एक महीने में बोर्ड ने इस बार परीक्षा का परिणामो की घोषणा कर दी है, जो छात्रों के उज्जव भविष्य के लिए एक बड़ा कदम है.

