Monday, February 16, 2026

अलीगढ़ : LLB छात्र के साथ मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

अलीगढ़

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने एलएलबी कर रही महिला के साथ मारपीट के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पहले से परिचित महिला को उक्त व्यक्ति के द्वारा फोन कर बुलाया गया था उसके बाद महिला के साथ कहासुनी और मारपीट की घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सीओ सिविल लाइन स्वेताभ पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा महिला को बुलाया गया वो व्यक्ति परिचित है उस व्यक्ति द्वारा इनको फोन करके बुलाया गया था. वहां पर इन दोनो के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी. उसमें व्यक्ति के द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें एफआईआर पंजीकृत उस व्यक्ति को जेल भेजा जा रहा है. इस व्यक्ति के ऊपर पूर्व में अपराध पंजीकृत होना संज्ञान में आया है.

Latest news

Related news