Friday, June 26, 2026
Home Breaking News दरभंगा -गिद्ध के शरीर पर सेंसर लगा देख इलाके में फैली सनसनी

दरभंगा -गिद्ध के शरीर पर सेंसर लगा देख इलाके में फैली सनसनी

0
399

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थानाक्षेत्र के हावी भौआड़ गांव में एक खेत में गिरे गिद्ध के शरीर पर सेंसर लगा देख इलाके में सनसनी मच गयी. कोई इसे दुश्मन देश द्वारा जासूसी से जोड़ कर तो कोई इसे खुफिया विभाग के निगरानी से जोड़कर देखने रहा है.

दअरसल, रविवार को खेत मे एक गिद्ध अचानक गिर गया. उसके शरीर पर गर्दन के ऊपर एक कैमरा जैसा डिवाइस लगा था. साथ ही पांव के पास कुछ लिखा हुआ सील लगा था. इस अजूबे को देखने के लिए  लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

इसकी सूचना मिलने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने वहां पहुंच कर गिद्ध को देखा और उनके ऊपर लगे यंत्र की जांच की और तत्काल इस मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को एवं वन विभाग को दी गई. हालांकि शाम के समय वन विभाग के कर्मियों वहां पहुंच कर तत्काल गिद्ध को जाल से ढ़क दिया और अपने वरीय पदाधिकारी के आने का इंतजार करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि ये गिद्ध विगत चार दिनों से इस गांव में इधर-उधर भटक रहा था.

एक प्रत्यक्षदर्शी मोहन ठाकुर ने बताया कि वो अपने खेत में रविवार को तीन बजे के आसपास धान की कटनी कर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर खेत के मेड़ पर पड़ी, जहां उन्होंने गिद्ध के शरीर के ऊपर एक यंत्र लगा देखा. इस बात की सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दिया. उसके बाद थानाे की पुलिस को सूचना दी गयी. फिलहाल वहां बहेड़ा थाना पुलिस कैंप कर रही है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि गिद्ध के ऊपर कैमरानुमा यंत्र लगा हुआ है। इसकी सूचना वन विभाग तथा अपने उच्चाधिकारियों को उन्होंने दे दी है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये क्या हैं?