Wednesday, March 4, 2026

रामपुर में 10 नवंबर तक विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

दिल्ली

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवंबर तक अधिसूचना जारी करने पर रोक लगा दी है. रामपुर  के विधायक आजम खान को भड़काउ भाषण के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन साल की सजा होने के बाद इस सीट से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी. सजा के खिलाफ आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका की थी, जिसपर शीर्ष कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वो 10 नवंबर तक रामपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी ना करे. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने अधिसूचना स्थगित कर दी है.

अधिसूचना अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

रामपुर सीट से आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद अधिसूचना 10 नवंबर यानी गुरुवार को जारी होने वाली थी. अधिसूचना  जारी होनेके एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया है. चुनाव आयोग ने यहां मतदान के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है.

Latest news

Related news