प्रख्यात लेखक बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथी पर अपराजिता का आयोजन

दरभंगा

प्रख्यात साहित्यकार औऱ नागार्जुन के नाम से प्रसिद्ध बिहार के मूर्धन्य रचनाकार लेखक बैद्यनाथ मिश्र की पुण्य तिथी के मौके पर उनके जन्मस्थान मधुबनी के तरौनी में नामचीन कवियित्रियाँ ने कविता पाठ किया. बाबा नागार्जुन की स्मृति में तरौनी में पिछले साल से अपराजिता के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन शुरु हुआ है जिसमें हिंदी लेखन जगत से जुड़े कवि और लेखक हिस्सा लेते हैं. इस साल अपराजिता का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया . खास बात ये हैं कि बाबा नागार्जुन की पुण्य तिथी पर आयोजित होने वाले इस आयोजन का नाम उनकी पत्नी अपराजिता के नाम पर  रखा गया है.

अपनी बेबाक,फक्कड़ और व्यंग्य लेखन के लिए मशहूर बाबा नागार्जुन को तो साहित्य जगत के सभी लोग जानते हैं लेकिन उन्हें सफलता के उस मुकाम पर पहुचाने में जिनका सबसे बड़ा योगदान था,वो उनकी पत्नी अपराजिता थीं.मधुबनी के तरौनी में महिला कवियत्रियों ने बाबा नागार्जुन की स्मृति में कविता पाठ किया. कविता पाठ करने वालों में कवियत्री बेबी यादव, स्वर्णिम किरण,अंजली,मालती मिश्रा, भारती रंजन कुमारी,इंदु कुमारी,प्रतिभा स्मृति,सबिता झा सोनी,दिव्या चौधरी,ऋतु प्रज्ञा ,पूनम कुमारी झा, मुन्नी मधु,विभा कुमारीं,नीलम झा समेत कई कवियत्रियां शामिल थीं.

Latest news

Related news