Wednesday, February 18, 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ लगाई संगम में डुबकी,सीएम योगी भी रहे साथ- देखिये तस्वीरें

Amit Shah kumbh Snan :  आज सुबह प्रयागराज पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान उनके परिवार लोग पत्नी सोनल शाह ,बेटे जय शाह, बहू और पोते पोतियां भी संगम के घाट पर दिखाई दिये. गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ डुबकी लगाई. गृहमंत्री मंत्री शाह साधु संतों के हाथ पकड़कर संगम मे डुबकी लगाते दिखे. संगम में स्नान के बाद सीएम योगी लेटे हनुमानजी के दर्शन और फिर अक्षयवट के दर्शन करेंगे. फिर जूना अखाड़े मे दोपहर का भोजन करेंगे.

Amit Shah kumbh Snan : कुंभ स्नान के बाद परिवार के साथ पूजा पाठ

गृहमंत्री शाह ने परंपरागत रुप से संगम मे स्नान के बाद अपनी पत्नी के साथ गंगा पूजन किया. इस दौरान उनके बेटे आइसीसी के अध्यक्ष जय शाह अपने छोटे से बेटे को लेकर साधु संतों से आशीर्वाद दिलवाते हुए भी दिखे.

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी भी जल्द आने वाले हैं प्रयाग 

प्रयागराज महाकुंभ में अब तक मोदी सरकार के मंत्रियों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यहां आकर संगम स्नान कर चुके हैं. इससे पहले 22 जनवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट के  मंत्रियों के साथ डुबकी लगा चुके हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष  अखिलेश यादव भी यहां आकर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी जल्द ही यहां महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए आने वाले हैं. इनके अलावा बिहार के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मो.खान भी यहां संगम में डुबकी लगाने आने वाले हैं

Latest news

Related news