Monday, March 2, 2026

#WORLD : तंजानिया में 49 यात्रियों सहित एक विमान झील मे गिरा,बचाव अभियान जारी  

तंजानिया में प्रिसिजन एयरलाइंस का एक यात्री विमान विक्टोरिया झील में गिर गया है. घटना आज यानी रविवार की सुबह कगेरा क्षेत्र में हुई है. स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की . ये विमान तंजानिया के बुकोबा हवाई अड्डे पर उतरने वाला था. लैंडिग से ठीक पहले दुर्घटना हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना इस क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हुई. विमान सीधा झील मे गिरा है.फिलहाल बचाव अभियान जारी है.पुलिस के साथ साथ स्थानीय मछुआरे विमान में फंसे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Latest news

Related news