Thursday, February 12, 2026

सीएम हेमन्त सोरेन पत्नी के साथ पहुंचे देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर, बाबा भोले से मांगी झारखंड की खुशहाली और समृद्धि

जसीडीह,देवघर 13 दिसंबर :  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन CM Hemant Soren  एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की।

CM Hemant Soren का देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत

इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन का
विधायक, सारठ श्री उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर श्री लालचंद दादेल, संथाल परगना आई.जी. श्री क्रांति कुमार, डी.आई.जी. श्री संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक श्री अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा स्वागत एवं अभिवादन किया गया। मौके पर जिला प्रशासन देवघर द्वारा एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सीएम ने बासुकीनाथ के भी दर्शन किए

देवघर में बाबा के दर्शन करने के बाद परंपरा के अनुसार  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। कहा जाता है कि देवघर में बाबा के दर्शन के बाद बासुकीनाथ के दर्शन करने से ही यात्रा पूरी होती है.बासुकीनाथ पहुंचने पर सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

 

Latest news

Related news