Monday, July 6, 2026
Home Breaking News दिल्ली न्याय यात्रा का दिख रहा है असर, दिल्ली सरकार की नाकामियों...

दिल्ली न्याय यात्रा का दिख रहा है असर, दिल्ली सरकार की नाकामियों पर होने लगी चर्चा

0
198
Delhi Nyay Yatra
Delhi Nyay Yatra

दिल्ली, 5 दिसंबर :   दिल्ली में कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा Delhi Nyay Yatra  70 विधानसभा में से 58 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी है. हर जगह न्याय यात्रा और खासकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का गर्मजोशी से स्वागत हो रहा है. दिल्ली न्याय यात्रा के हर मंच से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. हर रोज दिल्ली की आम जनता को दिल्ली सरकार की असफलता की याद दिला रहे हैं. हर रोज बीजेपी और एलजी की पोल खोल रहे हैं ताकी आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता सही फैसला कर सके.

Delhi Nyay Yatra पहुंची शकूर बस्ती

आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को यात्रा के 29वें दिन कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा Delhi Nyay Yatra  मंगोलपुरी विधानसभा से शुरू हुई जो कि सुल्तानपुरी विधानसभा से होते हुए शकूर बस्ती विधानसभा पर समाप्त हुई. पूरे रास्ते कांग्रेस के कार्यकर्ता जोश के साथ नारे लगाते और लोगों से मिलते आगे बढ़ते रहे. देवेंद्र यादव ने भी स्थानीय लोगों से मिलकर उनका हाल जाना. कुछ दिव्यांगों ने भी प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपनी परेशानियां बताईं. देवेंद्र यादव ने सबकी बातों को सुना और मदद का आश्वासन दिया.

देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार की कमियां गिनाईं

अपने संबोधन में देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है.एलजी ने सारे कामों को रोक रखा है और दिल्ली सरकार भी इन बातों से बेपरवाह होकर अपने स्वार्थ सिद्धि में लगी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ना तो सड़कों को ठीक कर पा रही है ना ही साफ सफाई पर ध्यान दे रही है. बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तो अपने चरम पर है ही. इसके अलावा देवेंद्र यादव ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर ध्यान ना तो दिल्ली सरकार दे रही है ना ही केंद्र की बीजेपी सरकार.

2025 में बनेगी कांग्रेस की सरकार

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ मंच साझा करते हुए एक महिला नेत्री ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लिया था और जो जनसमर्थन राहुल गांधी की यात्रा को मिला था वैसा ही कुछ देवेंद्र यादव की दिल्ली न्याय यात्रा में देखने को मिल रहा है. वैसा ही जोश से लबरेज माहौल और वैसा ही जनसमर्थन यहां भी दिख रहा है. उन्होंने कहा कि हर हाल में 2025 में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली की कमान संभालेगी.