पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका “आहो राजा” रिलीज के साथ हुआ वायरल

मनोरंजन डेस्क :  भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह Pawan Singh  का नया गाना “आहो राजा” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह गाना वेब म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और चंद घंटों में लाखों व्यूज हासिल कर चुका है। गाने में दर्शन बनिक के साथ पवन सिंह की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री भी कमाल की है।

Pawan Singh  की दमदार आवाज

गाने में पवन सिंह की दमदार आवाज और एनर्जी ने इसे खास बना दिया है। उनके साथ खूबसूरत अदाकारा का ग्लैमरस अंदाज गाने को और भी आकर्षक बना रहा है। “आहो राजा” एक पेपी डांस नंबर है, जिसमें मस्ती और धमाल का बेहतरीन तड़का देखने को मिलता है। फैंस ने गाने को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इसे लाइक्स और कमेंट्स की बारिश हो रही है। पवन सिंह के फैंस का कहना है कि यह गाना पार्टी और डांस फ्लोर पर धूम मचाने वाला है।

आहो राजा मेरे दिल के करीब

गाने “आहो राजा” को लेकर पवन सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसे तैयार करने में हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। ‘आहो राजा’ एक ऐसा गाना है, जो हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा और डांस फ्लोर पर धूम मचाएगा।” पवन सिंह ने बताया कि इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स खासतौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “गाने की एनर्जी और बीट्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी। हमने इसे मॉडर्न टच के साथ भोजपुरिया अंदाज में पेश किया है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।”

Pawan Singh  की दर्शकों से अपील

उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस गाने को देखें, सुने और इसे बड़े पैमाने पर शेयर करें ताकि भोजपुरिया म्यूजिक की पहुंच और बढ़ सके। “आहो राजा” को भव्य तरीके से फिल्माया गया है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स पूरी तरह से युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो इसे खास बनाता है। पवन सिंह का यह गाना एक बार फिर यह साबित करता है कि वह भोजपुरिया सिनेमा के बेताज बादशाह हैं।

आपको बता दें कि गाने के संगीतकार प्रियांशु सिंह और गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं। निर्देशक दीपांश सिंह और प्रबंधन अमित सिंह हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी और सनी, डीओपी वज़ीर और रवि , जबकि पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Latest news

Related news