सांसद कंगना रनौत पर भाजपा ने कसा शिकंजा, नीतिगत मामलों पर बोलने की इजाजत नहीं…

Kangana Ranaut : मंडी लोकसभा सांसद कंगना रनौत के हाल ही में किसान आंदोलन पर दिये गये एक को लेकर बवाल मच गया है. कंगना के बयान पर विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर है. विपक्ष ने कंगना रौनत पर केस दर्ज करने की मांग शुरु कर दी है. मामले को बढ़ता देखता आज बीजेपी ने आधिकारिक रुप से एक बयान जारी किया है जिसमें कंगना रनौत की टिप्पणी पर ऐतराज जताया है. साथ ही पार्टी ने मंडी सांसद को निर्देशित किया गया है कि वो भविष्य में इस तरह का कोई बयान  न दें.

Kangana Ranaut : कंगना रनौत ने क्या कहा था ?

कंगना रनौत ने डाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता.”

अब कांग्रेस ने कंगना रनौत के इस बयान को पकड़ लिया है और सत्ता पक्ष पर लगातार हमलावर है. कांग्रेस की मांग है कि कंगना रनौत पर रासुका (NSA)  के तहत केस दर्ज किया जाये. वहीं, भाजपा  ने कंगना के बयान से किनारा करते हुए कहा कि ये कंगना का निजी बयान है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

भाजपा ने आधिकारिक बयान में क्या लिखा है ?  

कंगना रनौत के बायन के बाद भाजपा के केंद्रीय मीडिया विंग ने  एक आधिकारिक बयान जारी करके कहा है “भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान पार्टी मत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है. पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं. बीजेपी की ओर से कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें.”

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Latest news

Related news