Kolkata case Polygraphy Test पर सबकी नजर जांच पर टिकी हुई है. जांच में खुलासे की उम्मीद आरेपियों के पॉलिग्राफी टेस्ट पर टिकी है. आज शनिवार को मुख्य आरोपी के साथ साथ 5 और लोगों का पोलिग्राफी टेस्ट किया गया. पांच लोगों का टेस्ट तो आज हो गया लेकिन छठे औऱ मुख्य आरोपी संजय रॉय का टेस्ट टल गया है. छठे आरोपी का टेस्ट कल यानी रविवार को होगा.
Kolkata case Polygraphy Test आरोपियों की जांच के लिए दिल्ली से आई खास टीम
आरोपियो की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम दिल्ली सीएफएसएल से कोलकाता पहुंची है.आज पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और घटना वाले दिन नाइट ड्यूटी पर तैनात चार जूनियर डॉक्टरों और एक वॉलिंटियर का आज पॉलिग्राफी टेस्ट हुआ.
घटना के मुख्य आरोपी संजय राय का पोलिग्राफी टेस्ट जेल के अंदर ही किया जायेगा. संजय राय फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में है. पॉलिग्राफी टेस्ट में सीबीआई ये पता लागने की कोशिश करेगी कि कब और कैसे घटना को अंजाम दिया गया ? क्या घटना में आरोपी के अलावा कोई और भी शामिल था ? पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष शख के दायरे में हैं. इस मामले में अब तक 5 आरोपियों से 100 से अधिक घंटों की पूछताछ हो चुकी है.
संदीप घोष के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस
संदीप घोष के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरु कर दी है. इस मामले मे सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब मामले का पता चला तब भी रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी क्यों की गई ? सबूतों को सुरक्षित रखने में आपराधिक लापरवाही क्यों की गई ? संदीप घोष के खिलाफ मिली जानकारियो के आधार पर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच शुरू कर दी गई है. कलकत्ता उच्च न्यायलय के आदेश के बाद सीबीआई ने संदीप घोष के खिलाफ अलीपुर कोर्ट में FIR जमा कर दी है.





