देहरादून । गढ़वाल एवं कुमाऊ के भूतपूर्व सैनिकों/ सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस/अर्द्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 26 अगस्त से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर Pre-Recruitment Training का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा।
Pre-Recruitment Training के बाद होगा चयन
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 20 अगस्त 2024 से 24 अगस्त 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास हाथीबड़कला में किया जायेगा। अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थिया का चयन सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा चयनित कर प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास मार्ग देहरादून में 25 अगस्त 2024 तक मैजना सुनिश्चित करेंगे।
प्रशिक्षण के लिए आयु 17) से 21 वर्ष शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अको से) हो (भारतीय मूल के गोरखा हेतू केवल 10वी पास) है। वजन 46 कि० ग्रा० तथा सीना 77-82 से० मी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र पिता की डिसचार्ज बुक रिकार्डस ऑफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बाँड साथ में लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतू कार्यालय से सम्पर्क करें। मो0 न0 7895148803,9410321614,7088540335 पर संपर्क कर सकते हैं।





