गुजरात के बाद आज उत्तराखंड में होंगे पीएम मोदी केदारनाथ बद्रीनाथधाम में लेंगे विकास कार्यों का जायजा

दो दिन की व्यस्त गुजरात यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराकंड पहुंच रहे हैं.अगले दो दिन पीएम मोदी उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ मे बितायेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम उत्तराखंड में भी व्यस्त रहेगा. पीएम मोदी आज केदारनाथ में मंदाकिनी अष्टपथ और सरस्वती अष्टपथ के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे .मंदाकिनी या सरस्वती का संगम वह स्थान है जहां से श्रद्धालु केदारनाथ जाने से पहले  श्रद्धालु स्नान करके आगे केदारनाथ मंदिर दर्शन करने जाते हैं. यहां से दो रास्ते मंदिर की ओर जाते है. दोनों रास्तों पर विकास परियोजनाएं चल रही हैं. पहला मंदाकिनी अष्टपथ और दूसरा सरस्वती अष्टपथ है. पीएम मोदी इन दोनो पथों पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे.

मंदाकिनी अष्टपथ और सरस्वती अष्टपथ के लिए संगम स्नान घाट से ब्रिज बनाया गया है,जहां से श्रद्धालु आएंगे.ब्रिज क्रॉस करके जो दोनों पथ शुरु होंगे वहां पर ” क्यू मैनेजमेंट” बनाया गया हैं. यहां से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने सीधे पहुंच पाएंगे.

मंदाकिनी अष्टपथ में “वाटर एटीएम” बनाया गया है .यहां लगभग 22 नल लगे हुए हैं.भक्तों को यहां गरम और ठंडा दोनो तरह का पानी मिल जाएगा. इसके अलावा यहां नई दुकानें तैयार हो रही हैं. जहां पूजा से लेकर जरूरत का सारा समान भक्तों को मिल पायेगा.

केदारनाथ में 8 भवन बनाये गये हैं.सभी भवन दो दो फ्लोर के हैं.ग्राउंड फ्लोर में चार रूम और टॉप फ्लोर में चार रूम हैं. ग्राउंड में दुकानें और उपर के फ्लोर में पुजारियों के रहने के लिए व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा भक्तों के लिए शौचालय की व्यवस्था, सुविधा केंद्र ये सब व्यवस्था भी होंगे. सरस्वती अष्टपथ में पुजारी के लिए कमरे और पूजा के लिए कॉरीडोर बनाये गये हैं . सरकारी कमकाज के लिए भी भवन बने गये हैं. कुल मिलाकर केदारनाथ में तेजी से डेवलपमेंट के काम चल रहे हैं. सरस्वती अष्पटथ और मंदाकिनी अष्टपथ बनने से श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधा हो जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि इससे सांस्कृतिक धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Latest news

Related news