Raipur IAS- IPS Transfer : रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र से पहले आईएस और आईपीएस अफसरों के तबादले किये गये हैं. बलरामपुर के एसपी लाल उमेद सिंह को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाया है . तबादला किये गये अधिकारियों में 4 आईएएस और 2 आइपीएस अधिकारी हैं. विष्णुदेव साय की सरकार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन चार अधिकारियों का तबादला किया गया है.उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
Raipur IAS- IPS Transfer : 4 IAS अधिकारियो के बदले गये प्रभार, मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार 4 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है और साथ ही अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. IAS डोमन सिंह, आयुक्त, बस्तर संभाग जगदलपुर बनाए गए हैं. सीएम सुरक्षा में तैनात रहे प्रफुल्ल ठाकुर अब कमांडेंट चौथी बटालियन की जिम्मेदारी संभालेंगे.
बस्तर संभाग के आय़ुक्त श्याम लाल धावड़े को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ वेवरेजेस कर्पोरेशन बनाया गया है साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्रेटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
बिलासपुर संभाग के अपर आयुक्त डोमन सिंह को सरगुजा के साथ आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
आईएएस वीनीत नंदनवार को छत्तीसगढ़ वेवरेजेस कारिपोरेशन के प्रबंध संचालक के हटाकर संयुत सचिव मंत्रालय बनाया गया है.
छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक के पद से हटाकर उन्हें उप सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थापित किया गया है.

वहीं शासन ने शुक्रवार देर शाम दो आईपीएस अधिकारी समेत 3 अफसरों का तबादला कर दिया है . शासन की तरफ से शुक्रवार देर शाम एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें दो आईपीएस पुलिस अधिकरी और छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस के एक अधिकारी का नाम शामिल है.
रामानुजगंज बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह का तबादला करके उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाया गया है, वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगे मौजूदा एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को चौथी बटालियन में भेजा दिया गया है. बलरामपुर रामानुजगंज के नये नये एसपी राजेश अग्रवाल होंगे. राजेश अग्रवाल लाल उमेद सिंह की जगह पद भार संभालेंगे.

Raipur IPS Transfer

