Bhojpuri Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana का फर्स्ट लुक आउट, इस तारीख को आयेगा ट्रेलर

Bhojpuri Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana : भाई बहन के पवन त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता प्रदीप सिंह एक नई भावनात्मक फिल्म “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में ऋतु सिंह,गौरव झा,संजय पाण्डेय, जे नीलम और देव सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. इस फिल्म का ट्रेलर 23 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले बात कर लें फिल्म के फर्स्ट लुक के बारे में.

Bhojpuri Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana फैमिली ओरियेंटेड फिल्म 

वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन और मैडज मूवीज प्रस्तुत फिल्म “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते की गहराई को दर्शाती है. यह फिल्म के फर्स्ट लुक से ही जाहिर होता है. फर्स्ट लुक में फिल्म के मुख्य कलाकारों की झलक देखने को मिलती है, जो दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है. फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह के साथ समीर आफताब और प्रतीक सिंह भी हैं, जबकि निर्देशक प्रमोद शास्त्री और लेखक एस के चौहन हैं. ये सभी मेकर्स अपने फन के माहिर हैं और इस बार रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार के अवसर पर शानदार फिल्म लेकर आने की तैयारी में हैं.

फिल्म को फर्स्ट लुक को मिल रही है सराहना 

फिल्म के बारे में प्रदीप सिंह ने कहा, “यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है और इसमें हमारे समाज के सबसे प्यारे और मजबूत रिश्ते को दिखाया गया है. मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म सभी को भावुक कर देगी और दर्शकों के दिलों को छू लेगी.” ऋतु सिंह ने कहा, “ऐसी फ़िल्में कम ही बनती हैं. खुद को इस मामले में लकी समझती हूँ कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूँ और मेरी भूमिका फिल्म में काफी महत्वपूर्ण है.” निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने बताया कि “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” का तो अभी फर्स्ट लुक आउट हुआ है ट्रेलर और पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त”.

फिल्म के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. दर्शक बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं ताकि फिल्म की कहानी और इसके किरदारों के बारे में और अधिक जान सकें. फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा ने बताया कि फिल्म “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना” के फर्स्ट लुक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सभी की निगाहें 23 जुलाई को रिलीज होने वाले ट्रेलर पर टिकी हैं. यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी और भाई-बहन के रिश्ते को एक नए आयाम पर ले जाएगी. फिल्म के संगीतकार आजाद सिंह हैं और गीतकार प्यारेलाल यादव व आजाद सिंह हैं. नृत्य कानू मुखर्जी, संकलन प्रकाश झा और एक्शन श्रवण कुमार का है.

Latest news

Related news