Special train for Shravani Mela : सावन की शुरुआत होते ही झारखंड के विश्वप्रसिद्ध बाबाधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ हो जायेगा. इस मेले में देश भर से शिवभक्त कल्याणकारी बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर आते हैं. हर साल यहां सावन के महीने में लाखों की संख्या में शिवभक्त बाबा भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आते हैं. भक्तों की संख्या को देखते हुए इस साल रेलवे ने आस पास के राज्यों से झारखंड के देवघर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ये स्पेशल ट्रेन बिहार , पश्चिम बंगाल, और उत्तर प्रदेश से चलेंगी. ये स्पेशल ट्रेनें दो जगह रुकैंगी- सुल्तानगंज और जसीडीह. श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन गोरखपुर, दानापुर और गया से भी चलायी जायेगी.
Special train for Shravani Mela : सुल्तानगंज से होकर चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक सुल्तानगंज स्टेशन पर भागलपुर-अजमेर शरीफ साप्ताहिक एक्सप्रेस, भागलपुर-बेंगलुरु अंग एक्सप्रेस, गया-कामाख्या एक्सप्रेस, मालदा-नई दिल्ली द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस और मालदा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का एक महीने के लिए एडिशनल स्टॉप दिया गया है. इसके अलावा दानापुर-भागलपुर, गोरखपुर-देवघर सहित 3 जोड़ी ट्रेने खास तौर से श्रावणी मेले के लिए चलाई जाएंगी.
कांवड़यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
इंडियन रेलवे ने सावन के महीने में होने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए कांवडियो के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. भागलपुर सुल्तानगंज रूट पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशन पर इस रुट से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन्स को भी स्टॉप देने की तैयारी की जा रही है. रेलवे इस रुट पर पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की सुविधा के लिए अलग से मॉनिटरिंग रुम बनाए जाएंगे.
इस रुट पर कौन कौन सी ट्रेन रुकेगी
भागलपुर से कर्नाटक के यशवंतपुर जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस हर सोमवार को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर सुल्तानगंज रेववे स्टेशन पर रुकेगी. यही ट्रेन बुधवार को दोपहर 2:15 मिनट पर सुल्तानगंज में रुकेगी.
भागलपुर से अजमेर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को दोपहर 1बजकर 45 मिनट पर सुल्तानहंज पहुंचेगी.अजमेर से भागलपुर आते हुए ये ट्रेन रविवार को दोपहर 2:08 मिनट पर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.
मालदा टाउन से चलकर दिल्ली आने वाली मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 1बजकर 16 मिनट पर और यही ट्रेन आनंद विहार से वापस मालदा टाउन लोटते हुए रविवार को शाम 6 बजकर11 मिनट पर सुल्तानगंज में रुकेगी.
असम के कामख्या से गया जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस मंगलवार को शाम 5 बजकर 53 मिनट पर सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकेगी.
पटना से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पटना से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन सुबह साढे 6:30 बजे पटना से चलेगी और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी. ये ट्रेन दोपहर 3:15 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी. श्रावणी मेला के लिए रक्सौल से भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी. सुबह 5:15 बजे ये स्पेशल ट्रेन चलेगी और 2:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. ये स्पेशल ट्रेन सुल्तानगंज, साहिबपुर कमाल, बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी स्टेशन्स पर रुकेगी.
कांवडियों के लिए स्पेशल जलपान और पेयजल की होगी सुविधा
भागलपुर सुल्तानगंज रुट पर पड़ने वाले स्टेशनन्स पर रेलवे गंगा घाट और मुख्य चौक चौराहों पर साफ पानी का प्रबंध कर रहा है. पानी की मशीने बढ़ाई जा रही हैं. शौचालयो की संख्या बढ़ाई जा रही है. रेलवे के मुताबिक हर स्टेशन पर कांवडियों के लिए प्रवेश ओर निकास दोनों के लिए अलग से रास्ते बनाये जायेंगे. जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशन पर ऐसे भोजनालयों की व्यवस्था की जायेगी , जहां कांवडियों के लिए बिना लहसुन और प्याज के सात्विक भोजन मिल सके.

