Monday, February 16, 2026

JDU Nat Executive Meeting : जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद दिल्ली से लौटे सीएम, जाते जाते केंद्र के सामने रखी दी स्पेशल स्टेटस की मांग

DU Nat Executive Meeting :  दिल्ली में जनता दल यूनाइडेट (JDU) की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार शाम (30 जून ) को खत्म हो गई है और नीतीश कुमार वापस पटना लौट गये हैं. दिल्ली में हुई जेडीयू नेशनल एक्जीक्यूटिव की बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिये गये .  इनमे भी सबसे अहम रहा – बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग.बिहार सीएम नीतीश कुमारा ने केंद्र सरकार से एक बार फिर से स्पेशल स्टेटस की मांग की है. नीतीश कुमार की इस मांग ने बिहार में राजनीतिक सरगर्मियों को तेज कर दिया है.

JDU Nat Executive Meeting: संजय झा बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष

दिल्ली में हो रही जदयू नेशनल एक्जीक्यूटिव की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है.इस बैठक में झारखंड में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए भी कई फैसले लिये गये. इस बैठक में जदयू ने केंद्र सरकार से बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की भी मांग रखी.

Sanjay Jha became the acting president
Sanjay Jha became the acting president

नीतीश कुमार की प्रासंगिकता में कोई कमी नहीं – संजय झा, कार्यकारी अध्यक्ष    

कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद नीतीश कुमार के करीबी मान जाने वाले संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. संजय झा ने बतौर कार्यकारी अध्यक्ष कहा कि  मेरी कोशिश यही रहेगी कि जदयू राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बने और ये हम अपने नेता को गिफ्ट कर सकें.  संजय झा ने ये भी कहा कि जिन किसी को लगता है कि नीतीश कुमार अब खत्म हो गए हैं तो इस चुनाव में बिहार ने ये दिखा दिया कि नीतीश कुमार की प्रासंगिकता में कोई कमी नहीं है, नीतीश कुमार आज भी वैसे ही प्रासंगिक हैं.

 नीतीश कुमार को लेकर चल रही थी अटकलें  

दरअसल जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले ये बिहार के राजनीतक गलियारों मे ये कयास लगाये जा रहे थे कि नीतीश कुमार कुछ बड़ा करने जा रहे हैं.नीतीश कुमार कुछ बडे फैसले लेने वाले हैं. नीतीश कुमार क्या फैसला ले सकते है इसे लेकर भी खूब अटकलें लग रही थी.हलांकि ऐसा कुछ देखने के लिए नहीं मिला.

स्पेशल स्टेटस की मांग होगी पूरी ?

आपको बता दें कि वर्तमान नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में जेडीयू एक महत्वपूर्ण गठबंधन सहयोगी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नीतीश कुमार बिहार के लिए कुछ बेहतर कर पायेंगे.नीतीश कुमार के स्पेशल स्टेटस वाली मांग ने इस चर्चा को एक बार फिर से शुरु कर दिया है.

स्पेशल स्टेटस की मांग को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव सीएम पर हमलावर 

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार पर स्पेशल स्टेटस की मांग को लेकर तंज कसते रहे हैं. लगातार पिछले कई सालों और  विधानसभा चुनाव से लेकर हर मौके पर बिहार को स्पेशल स्टेटस देने की बात उठती है, लेकिन हर बार मामला ठंढ़े बस्ते में चला जाता है. अब इस समय जब नीतीश कुमार खुद केंद्र की सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका में है. तब बिहार राज्य को स्पेशल स्टेटस देने की मांग के पूरा होने की उम्मीद बढ गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र से नीतीश कुमार की मांग पर क्या जवाब आता हैं. लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करके एनडीए सरकार में अहम भूमिका निभा रही जेडीयू की हर गतिविधि पर मीडिया और विपक्षी पार्टियों  की खास नजर रहती है, क्योंकि बिहार सीएम का कोई भी फैसला मौजूदा राजनीतिक गुणा गणित को गड़बड़ा सकता है.

Latest news

Related news