Kotdwar Landslide : जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में एक मैक्स वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर दब गया. वाहन में 8 से 9 लोग सवार थे, जो मलबा गिरता देख मौके पर वहाँ से निकल गए, लेकिन एक व्यक्ति वाहन में ही रह गया.
उक्त घटना की सूचना पर SDRF टीम द्वारा अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया परन्तु अंधेरा होने व लगातार पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा.
आज फिर से (30 जून 2024 को) एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते मलबे को हटाना शुरु किया और मलबे में दबे वाहन तक पहुँची . भूस्खलन होने के कारण लगातार ऊपर से पत्थर गिर रहे थे जिस कारण रेस्क्यू कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था. उस वाहन में वो व्यक्ति मौजूद था जो अन्य लोगों के साथ बाहर नहीं निकल पाया था. उस व्यक्ति की वाहीन के अंदर दबे रहने और घुटन के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी. SDRF टीम ने वाहन से शव को निकाला और उसे बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया. मृतक की पहचान असलम पुत्र छज्जू के रुप में हुई जो पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के शाहपुर मुरादाबाद का रहने वाली था.
य़े भी पढ़े :- India Vs South Africa Finals के golden moments जो वर्षो याद रहेंंगे





