Paytm account, नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, कंपनी अकाउंट बैलेंस और अकाउंट का इस्तेमाल के आधार कुछ अकाउंट को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है. कंपनी ने एक ऑफिशियल नोटिस वॉर्निंग जारी कर यूजर्स को इस बारे जानकारी दी है.कंपनी का कहना है कि वे यूजर्स जिनके अकाउंट में जीरो बैलेंस है या वॉलेट एक्टिव नहीं हैं, उनके एकाउंट को डिएक्टिवेट किया जा रहा है. इसी के साथ ऐसे अकाउंट जिनमें पिछले एक साल से किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, उनको भी डिएक्टिवेट किया जा रहा है. इस तरह के सभी अकाउंट को कंपनी 20 जुलाई को हमेशा के लिए बंद कर देगी. कंपनी की ओर से इस तरह के अकाउंट होल्डर्स को 30 दिन एडवांस में जानकारी दी जा रही है . दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) अकाउंट को लेकर यह कदम आरबीआई की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है.
Paytm account को लेकर आरबीआई की सख्त गाइडलाइन
मार्च में जारी आरबीआई की गाइडलाइन्स में पीपीबीएल अकाउंट को नए डिपॉजिट एक्सेप्ट करने और नए खातों को खोलने को लेकर मनाही थी. आरबीआई का यह फैसला पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के लिए 15 मार्च से लागू था. हालांकि, नए नियमों का प्रभाव पुराने ग्राहकों के ट्रांजैक्शन या दूसरे बैंक ट्रांसफर पर नहीं पड़ेगा. अगर आपका पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है और आप इसे दोबारा एक्टिवेट करवाना चाहते हैं तो Paytm mobile app का इस्तेमाल कर सकते हैं-
कैसे करें अपने अकाउंट को एक्टिवेट
- ऐप ओपन करने के बाद PPBL सेक्शन पर आना होगा.
- अब Wallet आइकन पर टैप करना होगा.
- यहां Your Wallet is Inactive का मैसेज नजर आएगा।
- अब Activate Wallet पर क्लिक करने के साथ प्रॉम्प्ट को फॉलो कर सकते हैं।

