Monday, February 16, 2026

Sukma IED Blast : छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी विस्फोट में दो कोबरा जवान शहीद : पुलिस

Sukma IED Blast Chhatisgarh,रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को एक आईईडी विस्फोट में कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के दो जवान शहीद हो गए.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई, जब सुरक्षाकर्मी रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) की ड्यूटी पर थे और सिलगेर कैंप से टेकलागुडम कैंप की ओर बढ़ रहे थे. दोनों कैंप जगदोंगा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आते हैं. पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने टेकलागुडम रोड पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाए थे.

बस्तर पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक “201 कोबरा बटालियन के जवान मोटरसाइकिल और ट्रक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ. ट्रक चला रहा एक जवान और एक अन्य जवान (सहायक चालक) विस्फोट में मारे गए.”

मारे गये मृत कोबरा जवानों की पहचान विष्णु आर और शैलेंद्र के रूप में हुई है. घटना के बारे में एडिशनल एसपी आकाश राव ने बताया कि “सुकमा जिले के जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में सिलगर और टेकुलागुडेम के बीच नक्सलियों ने आज दोपहर IED विस्फोट कर सुरक्षा वाहनों को उड़ा दिया. इस घटना में सीआरपीएफ कोबरा 201 बटालियन के दो जवान शहीद हो गए… सीआरपीएफ, कोबरा और पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों जवानों के शवों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है”

Latest news

Related news