Arvind Kejriwal’s bail stayed : अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से लगा झटका, स्पेशल कोर्ट से मिली बेल पर लगी रोक

Arvind Kejriwal’s bail stayed : दिल्ली शराब घोटाला मामले के आरोपी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से करारा झटका मिला है. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दिन पहले दिल्ली की  राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली रेगुलर बेल  को हाइकोर्ट में अगली सुनवाई होने तक रोक लगा दी है.

Arvind Kejriwal’s bail stayed : ईडी की दलील, जमानत से जांच पर पड़ेगा असर

अरविंद केजरीवाल को  बीते कल यानी  20 जून को दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली शराब घोटाला मामले में नियमित जमानत मिल गई थी. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अपनी अपील में कहा कि जांच अभी महत्वपूर्ण मोड पर है. ऐसे में अगर अरविंद केजरीवाल को जमानत दी गई तो जांच पर असर पड़ेगा, क्योंकि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं.

इस पर अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंहवी की उस दलील को भी हाइकोर्ट ने ठुकरा दिया जिसमें उन्होंने कहा कि  याचिका पर जल्द सुनावई की जरुरत नहीं है. हाइकोर्ट के जस्टिस सुधीर जैन ने अपने आदेश मे कहा कि जब तक इस मामले में हाइकोर्ट में  सुनावई लंबित है, तब तक निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा.

ये भी पढ़े :- Arvind Kejriwal Granted bail : दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत,जमानत मिलने के बाद कल तिहाड़ जेल से आयेंगे बाहर

हाइकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल क जमानत को रद्द करने की अपील लेकर हाईकोर्ट पहुंची प्रवर्तन निदेशालय पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे मोदी सरकार की गुंडागर्दी करार दिया है. संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है  कि ” मोदी सरकार की गुंडागर्दी देखिये , अभी ट्रायल कोर्ट का आदेश ही नहीं आया है, आदेश की कॉपी नहीं मिली तो मोदी की  ईडी हाइ कोर्ट में किस आदेश को चुनौती देने पहुंच गई है ? क्यो हो रहो है देश में …..समय सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि मोदी सरकार न्याय व्यवस्था का मजाक बना रही है, पूरा देश आपको देख रहा है.

Latest news

Related news