Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News Kanpur Lady Doctor Death : कानपुर मेडिकल कालेज के डॉक्टर की चौथी...

Kanpur Lady Doctor Death : कानपुर मेडिकल कालेज के डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत,परिजन बता रहे हैं हत्या

0
528
Kanpur Lady Doctor Death
Kanpur Lady Doctor Death

Kanpur Lady Doctor Death : कानपुर मेडिकल कालेज में  एक लेडी डॉक्टर की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई है. डॉक्टर की मौत संदिग्ध है क्योंकि बताया जा रहा है कि लेडी डॉक्टर देर रात तक अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी. पार्टी के बाद वो कालेज के ऑडिटोरियम की छत पर गई, जहं से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई.  लेडी डॉक्टर के परिजनों ने साथी डॉक्टर पर  हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि लेडी डॉक्टर को घसीट कर छत पर जाया गया था.

Kanpur Lady Doctor Death: दोस्तों के साथ होटल में किया था पार्टी 

बरेली की रहने वाली डॉक्टर दीक्षा ने कानपुर मेडिकल कॉलेज से ही एमबीबीएस किया था. उन्होंने 2018-2022 में मेडिकल पास करके नौकरी ज्वाइन किया था. बताया जा रहा है कि दीक्षा जिन दोस्तों से साथ पार्टी कर रही थी, वो दोनों उनके बेचमेट्स ही थे. दीक्षा को हाल ही में मेरठ में पोस्टिंग मिली थी. जानकारी के मुताबिक दीक्षा ने अपने दो दोस्तों मयंक और हिमांशु के साथ किसी होटल में पार्टी की थी. देर रात करीब एक बजे तीनों कालेज के ऑडिटोरियम की छत पर पहुंचे ,इसके बाद संदिग्ध अवस्था में छत से गिरने से डॉ.दीक्षा तिवारी की मौत हो गई. परिजन आनन फानन में बरेली से कानपुर पहुंचे .

बेटी की हुई है हत्या, उसे घसीट कर लाया गया – दीक्षा के पिता

मृतक डॉ दीक्षा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को यहां घसीटकर लाया गया और उसे छत से फेंका गया. उनकी बेटी की मौत कोई हादसा नहीं , बल्कि हत्या है.

इस मामले में कानपुर के ज्वाइंच पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र के मुताबिक इस मामले में डॉक्टर दीक्षा के दोनों दोस्तों के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कमिश्नर हरिश्चंद्र ने कहा कि मृतक के परिजन जो भा आवेदन देंगे उसके  अनुसार कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस को डॉ. दीक्षा के पोस्टमार्टम का इंतजार है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

ये भी पढ़े :- Kuwait Building Fire Update : कुवैत  बिल्डिंग में लगी आग को मंत्री ने कहा…