Chhattisgarh Baloda Bazaar Vandalism : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुई हिंसक तोड़ फोड़ के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर कर दिया है. सरकार ने आदेश जारी करते हुए बलौदा बाजार के नये कलेक्टर और एसपी के नाम की घोषणा भी कर दी है. विजय सोनी बलौदा बाजार के नये कलेक्टर बने, वहीं जिले में पुलिस की कमान विजय अग्रवाल को सौंपी गई है. विजय अग्रवाल बलौदा बाजार के नये पुलिस अधीक्षक (एसपी) बने हैं.
Chhattisgarh Baloda Bazaar Vandalism :10 जून हो हुई थी हिंसक तोड़-फोड़
बता दें कि 10 जून को सतनामी समाज के करीब 7-8 हजार लोगों की भीड़ ने बलौदा बाजार में प्रदर्शन के दौरान हिंसक तोड़ फोड़ की थी. जिला अधीक्षक के कार्यालय को आग लगा दी गई थी , वहीं सड़कों पर खड़े सैंकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहनों को आग लगा दिया था. घटना में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गये थे.
बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस का कार्रवाई तेज
हलांकि बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस कार्रावई पहले दिन से हो रही है लेकिन अब कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है . प्रदर्शनकारियो ने उग्र प्रदर्शन के दौरान शहर में लगे तमाम सीसीटीवी तोड़ दिये थे लेकिन पुलिस ड्रोन फुटेज के आधार पर हिंसा फैलाने वालो की पहचान करने में जुटी है. अब तक 83 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किये गये ज्यादातर आरोपी दुर्ग, मुंगेली, राजनंदगांव, कवर्धा और महासमुंद और बलौदा बाजार के रहने वाले हैं. इसके अलावा फरार लोगों को ढ़ूढ़ने के लिए पुलिस की 20 टीमे छापेमारी कर रही है.
शिकायती आवेदन पर पुलिस की कार्रवाई
बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस को अब तक 60 से ज्यादा शिकायती आवेदन मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.अब तक आरोपियों के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज किये गये हैं. आरोपियों के खिलाफ दंगा भड़काने, पुलिस के काम में बाधा डालने, जनसंपत्ति को नुकसान पहुंचाने और साजिश रचने जैसे संगीन धाराओं में एफआइआर दर्ज किया गया है. फिलहाल शहर में हालात नियंत्रण में हैं. फिर भी एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है. कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

