J&k Reasi Terror Attack : जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला, बस खाई मे गिरी, 10 श्रद्धालु की मौत

J&k Reasi Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी से शिवखोड़ी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला किया है. बस पर आतंकियों ने  ताबड़ तोड़ फायरिंग की, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस घटना मे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. रियासी प्रशासन ने घटना की पुष्टि कर दी. सभी घायलों को रियासी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. घटना की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी गई है.

J&k Reasi Terror Attack : पीएम ने एलजी से बात करके ली जानकारी  

प्रधानमंत्री मोदी ने रियासी हमले को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की. उपराज्यपाल ने बताय कि आतंकियो की तलाश जारी है. जल्द ही कानून के कानून के दायरे में होंगे सभी हमलावर. पीएम मोदी ने उप राज्यपाल के हालात पर नजर रखने के लिए कहा है.

गृहमंत्री अमित शाह – हमले के आरोपी बक्शे नही जायेंगे.

गृहमंत्री शाह ने कहा कि तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की घटना से बहुत दुःखी हूँ. उपराज्यपाल और डीजीपी, जम्मू-कश्मीर से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली है. इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के शिकंजे में लिया जाएगा. स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है. ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूँ.

श्रद्धालुओं की बस पर हमला पोनी तेरयाथ गांव में हुआ

जिले के डीसी रियासी विशेष महाजन के मुताबिक ये बस श्रीशिवखोड़ी मंदिर जा रही थी . हमला पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में  हुआ. जिलाधिकारी के मुताबिक बचाव अभियान अब पूरा हो गया है. सेना और पुलिस की टीम ने मिलकर  खाई से सभी शव को निकाल लिया है. जिलाधिकारी विशे, महाजन के मुताबिक  यात्रियो के पहचान की पुष्टि नहीं हुई लेकिन ये सभी यात्री स्थानीय नहीं लगते हैं.

 श्री शिवखोड़ी गुफा का महत्व 

जम्मू का श्री शिवखोड़ी गुफा रियासी जिले में स्थित है . रियासी के आधार शिविर से रनसू से लगभघ 4 किलोमीटर दूर ये मंदिर भक्तो के लिए एक प्रसिद्द जगह है. यहां देश विदेश से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लि आते हैं.गुफा का खासियत ये है कि यहां प्रकृतिक रुप से बना शिवजी का 4 फीट उंचा लिंगम मौजूद है. इसके साथ ही गुफा क दीवार पर देवी देवताओं के प्रकृतिक चिन्ह भी मौजूद हैं. मान्यता है कि इस गुफा में 33 करोड़ देवी देवताओं के प्रतीक मौजूग हैं.

Latest news

Related news