Katra Tobacco : कटरा प्रशासन का बड़ा फैसला,जानना है जरुरी, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं आप

Katra Tobacco : जम्मू प्रशासन ने कटरा में सिगरेट और और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है.प्रशासन ने ना केवल तंबाकू के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है बल्कि उसे रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. जम्मू के कटरा से प्रतिदिन हजारों लोग माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाते हैं.

जम्मू के रियासी के जिलाधिकारी विशेष महाजन ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शुरु की गई इस पहल का उद्देश्य धार्मिक स्थान की पवित्रता को बनाये रखना है. जम्मू के विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णों देवी के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

Katra Tobacco : कटरा के आसपास के इलाके में मांस मदिरा पर भी है रोक

जम्मू प्रशासन ने पहले ही कटरा और उसके आसपास के इलाके में मांस और शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा कर रखा है. जिलाधिकारी महाजन ने बताया कि धारा 144 के तहत  नुमाई और पंथाल चेक पोस्ट होते हुए कनक भवन तक के क्षेत्र में सिगरेट,गुटखा और अन्य किसी भी तंबाकू के भंडारण पर भी रोक लगा रखा है

कटरा में हर रोज 30-40 हजार श्रद्धालु आते हैं

जम्मू कश्मीर के कटरा में मौजूद मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए हर रोज साल भर 30 से 40 हजार तीर्थ यात्री आते हैं. नवरात्र के दिनों में ये संख्या और बढ़ जाती है. नवरात्र के समय तो एक दिन में कई लाख यात्री भी पहुंचते हैं. यही कारण है कि प्रशासन ने यहां श्रद्धालुओं की सुचिता का ख्याल रखते हुए मांस मदिरा के साथ साथ तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल और भंडारण पर रोक लगा दिया है

उत्तर प्रदेश -तेलंगना में भी तंबाकू पर रोक

हाल ही में उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी तंबाकू युक्त पान मसाला और तंबाकू की खरीद बिक्री पर रोक लगा कर तंबाकू प्रेमियों को बड़ा झटका दिया था. उत्तर प्रदेश में तंबाकू की बिक्री पर रोक एक जून से लागू हो गई है.

इसके अलावा तेलंगाना सरकार ने भी तंबाकू और निकोटिन युक्त पान मसाला और गुटखा पर रोक लगाया है तेलंगाना में एक साल के लिए रेवंत रेडडी सरकार ने तंबाकू  उत्पादों पर रोक लगा दिया है.ये प्रतिबंध 24 मई से लागू किया गया .

Latest news

Related news