Monday, February 16, 2026

Bemetara Gunpowder factory Blast : छत्तीसगढ़ में बारुद फैक्ट्री में ब्लास्ट , आग में 7 लोग घायल, एक घायल की मौत

Bemetara Gunpowder factory Blast छत्तीसगढ़ :  बेमेतरा जिले के बोरसी गांव में मौजूद राज्य की सबसे बड़ी बारुद फैक्ट्री में शनिवार सुबह एक बड़ा धमाका हुआ , जिसने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया . आग तेजी से आस पास के इलाके में फैलने लगी. आग की उंची उंची लपटों को देख पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.  इस घटना में 10 लोगों के मौत की खबर मिल रही है औऱखई लोगों के घायल होने की सचना है लेकिन सरकारी जानकारी के मुताबिक घटना में कम से कम 7 लोग घायल हुए , जिनमें एक व्यक्ति की अस्पाताल ले जाते हुए मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बारुद फैक्ट्री में 800 लोग काम करते थे.

रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवम पटेल का के मुताबिक “कुल सात मरीज लाए गए थे…जिनमें से एक को मृत लाया गया, बाकी छह मरीज हैं ” इलाज चल रहा है…छह मरीजों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं…एक्स-रे के बाद ही फ्रैक्चर की पुष्टि हो सकेगी…’

Chhatishgarh Bemetara Gunpowder Factory Blast
Chhatishgarh Bemetara Gunpowder Factory Blast

प्रशासनिक पदाधिकारी के मुताबिक विस्फोट के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फैक्ट्री में विस्फोट की घटना के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू करने में जुट गई. मौके पर SDRF और प्रशासन की गाडियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया हुआ. आग इतनी विकराल थी कि लोग दूर से ही आग की लपटों  को देख पा रहे थे.एंबुलेंस मंगाई गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया.   कई किलोमीटर तक लोगों ने धमाकों के आवाजें सुनी. फिलहाल अभी ब्लास्ट होने के कारण का पता नहीं चला है. प्रशासन के लोग  फिलहाल आग को काबू करने औऱ घायलों के इलाज पर काम कर रहे हैं.

Latest news

Related news