Sunday, February 15, 2026

Jharkhand ED Raid Update : झारखंड में कहां पहुंची ईडी की जांच, मंत्री के पीए के नौकर के घर मिला था नोटों का अंबार

Ranchi Jharkhand ED Raid : झारखंड में सोमवार 6 मई से शुरु हुई ईडी की रेड लगातार जारी है, बुधवार यानी आज प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में छापेमारी की. ग्रामीण विकास विभाग के इस दफ्तर में मंत्री आलमगीर के पीएं संजीव लाल का दफ्तर मौजूद है. ईडी की टीम संजीव लाल को लोकर उनके दफ्तर पहुंची और दफ्तर में दस्तावेजों की पड़ताल चल रही है.

Jharkhand ED Raid :  ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में ईडी खंगाल रही है फाइलें  

सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ग्रामीण विकास के दफ्तर में संजीव लाल की फाइल्स में टेंडर्स के फाइल्स खंगाल रही है. ईडी की टीम उन सब फाइलों की पड़ताल में जुटी हैं  जिसका काम संजीव लाल के द्वारा निबटाया गया है. ईडी की टीम की मौजूदगी के दौरान इस विभाग की  तरफ किसी को जाने क इजाजत नहीं थी. जो जहां थे उन्हे वहीं रोक दिया गया . जो लोग अंदर काम कर रहे थे, उन्हें अंदर ही रोक दिया गया. किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर आने की इजाजत नही थी.

ग्रामीण विकास के दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ का लगा पहरा  

ईडी जब संजीव लाल को लेकर ग्रामीण विभाग के दफ्तर मे पहुंची तो बाहर भीड़ आने लगी. सुरक्षा के लिहाज से दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है. ग्रामीण  विभाग का दफ्तर पूरी तरह से ईडी के कब्जे में है और तलाशी का काम चल रहा है.

मंत्री आलमगीर के पीए के नौकर के घर मिला था नोटो का अंबार

दरअसल लोकसभा चुनावों के बीच अतिरिक्त सतर्कता बरत रही ईडी के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीण विकास विभाग के  मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल के घऱ का घरेलू काम करने वाले नौकर के कमरे पर छापा मारा तो वहां नोटो का अंबार मिला था. गिनती के बाद पता चल कि ये नोट करीब 31 करोड़ से ज्यादा थे. ईडी की टीम ने तत्काल संजीव लाल को हिरासत मे ले लिया और अब उससे मिली सूचना का आधार पर ग्रामीण विकास के दफ्तर और अन्य ठिकानो पर लगातार रेड मार रही है.

ये भी पढ़े:- UP Lok Sabha Election 2024: मायावती के बीच चुनाव भतीजे आकाश आनन्द को हटाने…

 

Latest news

Related news