Delhi-Ncr School Threat : ISIS से जुड़ा हो सकता है स्कूलों को धमकी देने का मामला,शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा…

Delhi-Ncr School Threat : दिल्ली एनसीआर के स्कूलों को ब्लास्ट की धमकी देने के मामले में यूपी पुलिस के साइबर क्राइम विभाग ने बड़ा खुलासा किया है. साइबर क्राइम के मुताबिक स्कूलों को भेजे गये धमकी भरे इमेल रुस की राजधानी मास्को में लगे सर्वर से भेजा गया है. हलांकि साइबर क्राइम अभी इस बात को लेकर पुख्ता नहीं है कि जो इमेल मास्को से भेजा गया लग रहा है, वो वाकई में मास्को से ही भेजा गया या नहीं. क्योंकि ये कोई प्राक्सी सर्वर भी हो सकता है, जिसका इस्तेमाल दुनिया के किसी भी कोने में बैठा अपराधी कर सकता है.  इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिस मेल आईडी से दिल्ली एनसीआर के स्कूलों को धमकी भरे इमेल भेजे गये वो इमेल आईडी है

sawariim@mail.ru

Delhi-Ncr School Threat का ISIS कनेक्शन ?

पुलिस की जांच मे अब तक जो निकल कर आया है उसके मुताबिक sawariim (“Clashing of the swords) एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है “तलवारों की भिड़ंत”. खूंखार आतंकी संगठन इस शब्द का  इस्तेमाल अक्सर ISIS  के इस्लामिक प्रोपगैंडा को फैलाने के लिए करता है. यही कारण है कि दिल्ली पुलिस जांच में ISIS की संलिप्तता की संभावना लेकर चल रही है.

Delhi Ncr School Threat
Delhi Ncr School Threat

दिल्ली पुलिस फिलहाल ये पता लगाने में लगी है कि ये मेल आखिर कहां से भेजे गये हैं. हलांकि यूपी साइबर क्राइम की जांच में ये सर्वल मास्को को बताया जा रहा है लेकिन दुनिया के किसी और कोने से बैठ कर मेल भेजने की सभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

 बुधवार को दिल्ली एनसीआर के 80 स्कूलों को मिला था धमकी भारा इमेल 

दअरसल बुधवार की सुबह दिल्ली एनसीआर के 80 से ज्यादा स्कूलों ने एक साथ मेल रिसीव किया जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने और हिंसा का तांडव दिखाने की धमकी दी गई थी.  धमकी के मिलते  ही पूरी दिल्ली एनसीआर में अफरातफरी का माहौल मच गया. डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस की टीमों ने ङर एक स्कूल मे जाकर छीनबीन की और स्च आपरेशन चलाया. बाद मे बता चला कि ये इमेल फर्जी था, स्कूलों ने पेरेन्ट्स से परेशान ना होने की अपील की. अब इस धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं.

Latest news

Related news