Thursday, March 5, 2026

अमेठी से स्मृति ईरानी Smriti Irani ने अपना नामांकन पत्र किया दाखि‍ल  

अमेठी। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी Smriti Irani ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखि‍ल कर द‍िया। इस दौरान मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले स्‍मृति‍ ने अपने आवास पर विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंची और यहां से मोहन यादव के साथ रोड शो की शुरुआत की थी। नामांकन के दौरान अयोध्या से आए महापौर पंडित गिरीशपति त्रिपाठी ने राम नाम का पटका देकर मुख्यमंत्री व स्मृति ईरानी का स्वागत किया। वहीं अयोध्या से आए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

Smriti Irani ने तीसरी बार किया नामांकन

नामांकन के दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। बता दें, यूपी के चुनाव में सपा व कांग्रेस गठबंधन जहां मुस्लिम-यादव मतों को अपनी ताकत मान रही है। वहीं, अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के तीसरी बार के नामांकन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बुलाकर ‘वाई फैक्टर’ साधने की कोशिश भाजपा के रणनीतिकारों ने की है।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी Smriti Irani ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखि‍ल कर द‍िया। इस दौरान मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले स्‍मृति‍ ने अपने आवास पर विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंची और यहां से मोहन यादव के साथ रोड शो की शुरुआत की थी। नामांकन के दौरान अयोध्या से आए महापौर पंडित गिरीशपति त्रिपाठी ने राम नाम का पटका देकर मुख्यमंत्री व स्मृति ईरानी का स्वागत किया। वहीं अयोध्या से आए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

नामांकन के दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। बता दें, यूपी के चुनाव में सपा व कांग्रेस गठबंधन जहां मुस्लिम-यादव मतों को अपनी ताकत मान रही है। वहीं, अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के तीसरी बार के नामांकन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बुलाकर ‘वाई फैक्टर’ साधने की कोशिश भाजपा के रणनीतिकारों ने की है।

Latest news

Related news