Sunday, February 22, 2026

Bollywood News: मुझे कुत्ता कहा गया था… ट्रोल का भद्दा कमेंट याद कर रो पड़े आयुष शर्मा, बोले- उस कमेंट ने मेरी ज़िन्दगी बदल दी

Bollywood News: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इस वक़्त अपनी नई फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं, फिल्म में उन्होंने डेयरिंग एक्शन अवतार दिखाया है. लेकिन इसी बीच एक खबर आ रही है कि आयुष ने एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में करने पर उन्हें किस कदर ट्रोल किया गया था. कई सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें सलमान खान के पैसे उड़ाने का आरोप भी लगाया था. एक यूजर ने आयुष शर्मा की तुलना कुत्ते से कर दी. पूरी खबर क्या है आइए आपको बता दें

Bollywood News: आयुष को एक यूजर ने कह दिया था कुत्ता

आयुष शर्मा ने सलमान खान की प्रोडक्शन की फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने बताया कि एक यूजर ने कमेंट कर लिखा था कि आयुष की बजाय कुत्ते को लॉन्च करना चाहिए थे. इंटरव्यू में जब आयुष ने इस बात का खुलासा किया तो वह भावुक हो गए और बताया कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे उनपर गर्व करें. साथ ही एक्टर ने बताया कि कैसे इस एक कमेंट ने उनकी ज़िन्दगी बदल दी.

उस कमेंट ने ही जिंदगी बदल दी और सोचने पर मजबूर कर दिया- आयुष

आयुष सहरमा ने कहा कि आज में जो भी हूं, उसी दी की वजह से हूं. मैं तब तक बहुत सी चीजों का सामना कर रहा था लेकिन जब उस दिन मेरी तुलना एक कुत्ते से की गई तो मेरे मन में एक विचार आया कि जब मेरा बेटा और मेरी बेटी बढे हो जायेंगे तो वह मेरे बारे में सोचेंगे. मैं चाहता हूं जब मेरे बच्चे बढे हो तो वो मेरे बारे अच्छा पढ़ें न की ये की उनके पिता को किसी ने कुत्ता कहा था. इसी कमेंट ने उन्हें लाइफ में और ज्यादा मेहनत करने के लिए उकसाया. आज मैं उस शख्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिसने मुझे कुत्ते वाला कमेंट किया था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा-कन्नौज से पर्चा भरेंगे अखिलेश यादव

आपको बता दें कि लवयात्री बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और इसके बाद आयुष सलमान के साथ फिल्म अंतिम में नज़र आए लेकिन वो फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई. अब आयुष शर्मा को ‘रुस्लान’ का इंतज़ार है., जो 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Latest news

Related news