Yash Kumar की नई फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2′ का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है. इस फिल्म में यश कुमार रिबेलियन के किरदार में नज़र आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है. जिसमे उनका किरदार बदले की आग में जल रहा है. ट्रेलर में फिल्म की कहानी उत्पीड़न और अत्याचार के बैकग्राउंड पर बनी नज़र आ रही है. फिल्म के निर्माता मुकेश गिरी है और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं.
फिल्म की कहानी खास होने वाली है- Yash Kumar
गिरिराज प्रोडक्शन और बीएफम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’ में एक्शन के साथ साथ इमोशन और दिल छू लेने वाला ड्रामा है. यश कुमार ने फिल्म को लेकर कहा कि जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी तो दर्शक हैरान रह जाएंगे और इस फिल्म का आनंद लेंगे. दर्शकों ने फिल्म के पहले पार्ट को बहुत प्यार दिया था और अब आप सभी के सामने दूसरा पार्ट हाज़िर है. फिल्म अगले महीने में ही रिलीज़ हो जाएगी. दावा है कि फिल्म के गीत और संवाद सभी के दिलों को छू लेने वाली हैं. यह फिल्म दर्शकों के लिए पैसा वसूल है क्योंकि इसमें हेल्दी मनोरंजन देखने के लिए मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film ‘यशोदा का नंदलाला’ का भव्य ट्रेलर आउट, काजल राघवानी और गौरव झा आएंगे नज़र
फिल्म में यश कुमार, शिविका दीवान, किरण यादव, अवधेश मिश्रा, सुशिल सिंह, अयाज खान, तेज बहादुर यादव, राधे कुमार समेत अन्य लोग मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं. फिल्म के गीतकार शेखर मधुर, अनुपम पांडेय और आशुतोष तिवारी हैं.

