नई दिल्ली : LokSabha 2024 first polling लोकसभा 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. देशभर के 21 राज्यों की 102 सीटों पर पड़ेंगे वोट. पूरे देश में वोटिंग के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है . संवेदनशील इलाकों में वोटिंग से पहले खास तैयारियां की गई हैं. गुरुवार को चुनाव आयोग ने तैयारियों के बारे में बताया.
LokSabha 2024 first polling : बस्तर में 156 बूथ संवेदनशील
छत्तीसगढ़ में के बस्तर में कुल 156 पोलिंग बूथों को संवेदनशील बताया गया है. यहां दोपहर 3 बजे कर ही वोटिंग होगी.चुनाव की तैयारियों के बारे में आज राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि दुर्गम और संवेदनशील मतदान केंद्रों मे चनाव दलों को हेलिक़ॉप्टर के जरिये पहुंचाया गया है. जबकि पाकी के इलाकों मे भी एहतियातन सभी को वाहनों से पहुंचाया गया है. छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की पदाधिकारी रीना बाबा साबेह कंगाले ने बस्तर निर्वाचन क्षेत्र मे होने वेली पोलिंग के बारे मे जानकारी दी. बस्तर मे कुल मिलाकर 1961 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. यहां से एक लोकसबा क्षेत्र से 1 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमे से दो निर्दलीय हैं.
#Chhattisgarh: Departure of polling parties started for sensitive areas of #Bastar Lok Sabha constituency. Voting to be held on 19th April in first phase of Elections2024. #PollsWithAkashvani । #GeneralElections2024
Report: Vikalp Shukla pic.twitter.com/c7qts77tsd
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 17, 2024
बस्तर लोक सभा में मतदान का समय
बस्तर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के बारे में छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की पदाधिकारी रीना बाबा साबेह कंगाले ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों मे मतदान के लिए समय निर्धारित किया गया है. कोंडागांव, चित्रकोट, नारायणपुर, कोंटा और बीजापुर में सुबह 7 बजे से दिन के 3 बजे तक मतदान होगा, वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. जगदलपुर के विधानसबा क्षेत्र में दो समय निर्धारित किया गया है. 72 मतदान केंद्र पर सुबह 7 से 3 और 175 मतदान केंद्र पर सुबह 7 से 5 बजे तक वोटिंग होगी.
11 Lok Sabha seats in #Chhattisgarh will go to polls in three phases on April 19, April 26 and May 7. Bastar will be the only seat to go to polls in the first phase on April 19 pic.twitter.com/H0GxdAGkqh
— DD News (@DDNewslive) April 16, 2024
बस्तर के संवेदनशील क्षेत्र
बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल मिलकर 6 जिले हैं , जिसमें 43 को क्रिटिकल और 40 को बल्नरेबल बताया गया है. सुकमा में 28, बीजापुर में 67 , कोंडागांव में 3 , नारायणपुर में 24 , दंतेवाड़ा में 31 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाये गये हैं. दंतेवाड़ा में 21 बल्नरेबल बूथ भी बनाये गये हैं.
छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में जानकारी दी.
Chhattisgarh: Security beefed up in Maoist-affected #Bastar region in view of Lok Sabha election.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/qKbiku2yJa
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2024
ये भी पढ़े:- Lok Sabha Election 2024: थम गया पहले चरण का प्रचार, बिहार की इन 4 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

