Monday, February 23, 2026

Amar Singh Chamkila का एक हत्यारा आज भी है जिंदा, बनने वाली है फिल्म, पढ़िए क्या कहते हैं ‘मेहसामपुर’ के निर्देशक

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘Amar Singh Chamkila’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. ये फिल्म पंजाबी सिंगर चमकीला के जीवन पर बेस्ड है. 1988 में 27 की उम्र में कुछ लोगों द्वारा इनकी हत्या कर दी गई थी लेकिन अपनी शानदार गायकी की वजह से आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. इस फिल्म ने उन्हें एक बार फिर लोगो के बीच ज़िंदा कर दिया है.

Amar Singh Chamkila के कातिलों पर बनेगी फिल्म

परिणीति और दिलजीत की यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है, जिनका मेहसमपुर में मर्डर कर दिया गया था. खबर है कि चमकीला का मर्डर तीन लोगो ने किया था जिनमे से एक आरोपी आज भी ज़िंदा है और अब उसकी ज़िन्दगी पर भी फिल्म बन सकती है. इस फिम को इम्तियाज़ अली नहीं बल्कि फिल्मकार कबीर सिंह चौधरी बना सकते हैं.

कबीर सिंह ने इससे पहले मेहसमपुर नाम की फिल्म बनाई थी जिसमे अमर सिंह चमकीला की ज़िन्दगी को दिखाया गया था. अब वो एक नई फिल्म ‘लाल परी’ बनाने वाले हैं, जिसमे वो उन कातिलों की कहानी और आपबीती दिखाएंगे जिन्होंने खुलेआम अमर सिंह का कत्ल किया था. उन तीन कातिलों में से एक कातिल आज भी ज़िंदा है. एक इंटरव्यू में कबीर ने कहा कि यह फिल्म उन तीन कातिलों में से किसी एक पर होगी. मैंने उसके साथ मेहसमपुर फिल्म बनाने से पहले काफी वक़्त बिताया है. वो अभी ज़िंदा है.

ये भी पढ़ें: Film ‘Bad News’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और ऐमी विर्क मचाएंगे धमाल, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

खबरों के मुताबिक, जिस दिन चमकीला अपना आखिरी शो कर रहे थे, उसकी मेजबानी करने वाले परिवार ने सिंगर की मौत के कुछ समय बाद देश छोड़ दिया था. वो लोग खुद को अमर सिंह चमकीला की मौत का जिम्मेदार मानते थे. उस वक़्त मेहसमपुर के सरपंच ने बताया कि उस समय खौफ का माहौल बन गया था. लोग इतने डर गए थे कि घर से बाहर ही नहीं निकलते थे. सब उसी दिन की बात करते रहते थे. जिस फैमिली ने शो ऑर्गनइजे कराया था वो परिवार देश छोड़कर कनाडा चले गए. उनकी यहां पर बहुत बदनामी हुई थी इसलिए वो लोग यहां पर नहीं रह पाए.

कातिलों ने लाश पर छोड़ा था एक नोट

अमर सिंह के जितने फैंस थे, उतने ही उनके दुश्मन भी थे. अमर सिंह चमकीला के गानों के जरिए अश्लीलता का प्रचार करने का भी लगाया जाता था. इस मामले में उन्हें कई बार धमकी भी मिल चुकी थी. पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में स्टेज कॉओरडिनेटर मणकू ने बताया था कि अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर जैसे ही कार से उतरे कुछ लोगो ने उनके ऊपर गोलियों की बरसात कर दी थी. उनके साथ उनके लिए ढोलक बजाने वाले की भी मौत हो गई थी.

कातिलों ने उनकी लाश पर एक नोट भी छोड़ा था. उस नोट पर लिखा था कि हमने कहा था कि ऐसा मत करना लेकिन इसने नहीं सुनी. अमर सिंह चमकीला को जान से मारने के बाद कातिल भांगड़ा भी कर रहे थे. इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. परिणीति और दिलजीत की जोड़ी लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

Latest news

Related news