Ambala News : हरियाणा के अंबाला कैंट में एक हौरान कर देने वाली घटना घटी . खबर आई कि यहां के एक मशूहर कारोबारी Mahesh Gupta murder महेश गुप्ता की तांत्रिक क्रिया के लिए जान ले ली गई है.महेश गुप्ता अंबाला के श्रीराम बाजार के मालिक हुआ करते थे. इस हत्या के बारे में खास बात ये है कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप है, उसे महेश गुप्ता अपनी छोटी बहन मानते थे. हत्या का आरोप अंबाला के ही सुंदरनगर में रहने वाली प्रीति, उसके पति हेमंत और ननद प्रिया पर लगा है. महेश गुप्ता का शव इनके ही घऱ से बरामद हुआ है. महेश गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. आज प्रीति, उसके पति हेमंत और बहन प्रिया को कोर्ट मे पेश किया जायेगा.
Mahesh Gupta murder मुंहबोली बहन ने कबूला जुर्म
पुलिस के मुताबिक हत्या की बात प्रिया ने कबूल कर लिया है,लेकिन उसने हत्या की जो वजह बताई वो हैरान करने वाली है. प्रीति ने बताया कि उसे कई दिनों से माता आ रही थी. किसी तांत्रिक ने उसे बताया कि किसी बड़े आदमी की नरबली से उसकी हालत ठीक हो जायेगी, फिर प्रीति ने अपने पति के साथ मिलकर महेश गुप्ता को अपने घर बुलाने का प्लान बनाया. प्रीति ने पूजा का सामान देने के बहाने महेश गुप्ता को अपने घर के अंदर बुलाया औऱ फिर पति और ननद के साथ मिलकर महेश गुप्ता की हत्या कर दी. पुलिस को घऱ से तांत्रिक क्रिया का समान भी मिला है. महेश गुप्ता के शरीर पर कोफी चोटों के निशान भी थे.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
घटना के बारे में मृतक महेश गुप्ता के भाई रवि गुप्ता ने बताया कि अंबाला में सभी भाइयों का श्रीराम बाजार के नाम से कारोबार चलता है.10 अप्रैल को उनके भाई महेश गुप्ता ये बोल कर गये कि प्रिया ने उन्हें बुलाया है. प्रिया को महेश गुप्ता अपनी छोटी बहन मानते थे और इसी कारण उसके घऱ चले गये . जब बहुत देर तक वापस नहीं लौटे तब उनके भाइयों ने फोन किया. जब महेश गुप्ता ने फोन नहीं उठाया तो परिजन उन्हें ढ़ूढ़ने प्रिया के घऱ तक पहुंचे. घर के बाहर महेश गुप्ता की स्कूटी खड़ी थी. जब घर के अंदर लोग गये तो उन्होंने महेश गुप्ता को जमीन पर मृत पाया.

