आखिर क्यों क्रिकेटर Mahendra Singh Dhoni ने अपने बचपन के दोस्त के खिलाफ दर्ज करवायी रिपोर्ट

नोएडा : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। वहीं, नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Mahendra Singh Dhoni ने लगाया धोखे का आरोप

धोनी ने पूर्व क्रिकेटर मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया। मिहिर व धोनी बचपन के दोस्त हैं।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। वहीं, नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Latest news

Related news