Road Accident : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, फैक्टरी से काम खत्म करके लौट रहे थे घर 

मेरठ।  Road Accident बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स मॉल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ईद के दिन हुई घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Road Accident ने ले ली जान

जानकारी के अनुसार ईरा गार्डन के रहने वाले युसूफ और उनका बेटा अमन परतापुर फैक्टरी से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

 

Latest news

Related news