Vidya Balan की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का गाना ‘तू है कहां’ हुआ रिलीज

Vidya Balan विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दो और दो प्यार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार सेंथिल राममूर्ति के साथ बनी है। इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।इससे पहले अब निर्माताओं ने दो और दो प्यार का नया गाना तू है कहां जारी कर दिया है, जिसे लकी अली ने अपनी आवाज दी है।

Vidya Balan के साथ सेंथिल राममूर्ति

दो और दो प्यार का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला इस फिल्म के निर्माता हैं। सुप्रोतिम सेनगुप्ता अमृता बागची और ईशा चोपड़ा ने मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है।बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार का सामना फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से होना वाला है।

बता दें कि दो और दो प्यार अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। पहले यह मूवी 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी। अब यह मूवी 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Latest news

Related news