Monday, February 16, 2026

Baster Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान, एनकाउंटर में 9 नक्सली ढ़ेर

रायपुर :Baster Naxal Encounter छत्तीसगढ़ में बीजापुर के बस्तर रेंज में लेंड्रा गांव के पास आज सुबह 6 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर  चल रहा है. खबर है कि इस एनकाउंटर में 9 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. वहीं मध्यप्रदेश के बालाघाट में भी दो नक्सली  सुरक्षाबलो के हाथों मारे गये हैं.

Baster Naxal Encounter में 9 नक्सली मारे गये

बस्तर रेंज की पुलिस महानिदेशक पी सुंदरराज के मुताबिक लेंड्रा गांव पास जंगल में सुरक्षाबलो की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, इस दौरान नक्सलियों के सात एनकाउंटर हुआ.पुलिस महानिदेशक पी सुंदरराज के मुताबिक के स्पेशल टास्क फोर्स, जिला रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और COBRA की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से 4 नक्सलियों के शव, एक लाइट मशीन गन और कई अन्य आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं. गंगालूर के कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों में मुठभेड़ अभी भी चल रहा है.

बस्तर रेंज में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में होगी वोटिंग

बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, यहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसे देखते हुए सुरक्षा बलों ने इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. वहीं इससे सटे एमपी के बालाघाट में भी लोकल पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं. दोनोंपर शासन ने इनाम घोषित कर रखा था.

य़े भी पढ़े:- Amit Shah : गृहमंत्री अमित शाह कल 13 लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ…

छत्तीसगढ़ पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक केराझरी के जंगल में सोमवार की रात को 9-10 बजे से ही गोलीबारी की आवाज आ रही थी. फिर पुलिस ने इस इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया और दो नक्सिलियों के शव बरामद किये गये.दोनो की पहचान  सजंती उर्फ ​​क्रांति और रघु उर्फ ​​शेर सिंह के रूप में हुई है. इनकी लाश के पास से पुलिस को AK 47, एक 12 बोर की रायफल और कई दूसरी चीजें बरामद हुई हैं. अभी भी इलाके मे सघन तलाशी अभियान जारी है.  लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नक्सली इलाकों में सुरक्षा व्यव्सथा को लेकर चौकन्ने है.

Latest news

Related news