IPL 2024: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने मुंबई इंडियन कप्तान हार्दिक पांड्या की एक बार फिर क्लास लगाई है. राजस्थान रॉयल के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने जिस तरह कप्तानी की, इरफान पठान उससे खुश नहीं हैं. यहां तक की जब उनकी जरूरत थी तो वे टीम के लिए खड़े नहीं थे. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हार्दिक ने गेंदबाजी नहीं की थी, जबकि पहले दो मैचों में वे शुरुआत में ही गेंदबाजी के लिए आ गए थे. हार्दिक पांडेय की कप्तनी में मुंबई इंडियंस को IPL 2024 में लगातार तीसरी बार हारे हैं. इस मैच में हार्दिक पांडेय 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने गए और 10वे ही ओवर में आउट हो गए.
इरफ़ान पठान ने कहा कि कप्तान को कठिन चींजें नहीं करनी चाहिए. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘आप हमेशा चाहते हैं कि आपका लीडर कठिन काम भी करे, यदि वह ऐसा नहीं करता तो उसे अपनी से सम्मान नहीं मिलेगा.’ इस पोस्ट से साफ़ समझा जा सकता है कि इरफान पठान चाहते थे कि हार्दिक को इस मैच में आखिर तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी चाहिए थी.
You always want your Leader to do the difficult things. If he doesn’t do it he won’t earn his team’s respect.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 1, 2024
आपको बता दें कि, मैच के बीच में भी इरफ़ान पठान ने पोस्ट कर लिखा था- अपने बेस्ट बॉलर को जल्दी गेंदबाजी के लिए लाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है. हालांकि नयी गेंद से बुमराह गेंदबाजी के लिए आ ही गए. उन्हें आरआर द्वारा छोटे टोटल के लिए मजबूर किया गया था.
Not a rocket science to get your best bowler early on. Finally Bumrah with the new ball. It was forced cos of small total by RR.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 1, 2024
वहीं जसप्रीत बुमराह ने पहले दो मैचों में तीसरे गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी की और हार्दिक पांड्या ने पहले मैच में ओवर फेंका था, दूसरे मैच में दूसरा ओवर फेका था, लेकिन तीसरे मैच में हार्दिक गेंदबाजी के लिए नहीं आए थे. इरफान पठान ने 27 मार्च को खेले गए मैच में भी हार्दिक पांड्या के धीमे स्ट्राइक रेट की आलोचना की थी. इरफ़ान पठान ने X यानी की ट्विटर पर लिखा था कि अगर पूरी टीम 200 स्ट्राइक के साथ खेल रही है, तो कप्तान 120 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता.
If the whole team is playing with the strike of 200, Captain can’t bat with the batting strike rate of 120.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 27, 2024
इरफान पठान ने 24 मार्च को खेले गए मैच को लेकर कहा था- हार्दिक पांड्या को टीम डेविड के बाद में बल्लेबाजी के लिए नहीं आना था. राशिद खान के ओवर बाकि थे. हार्दिक पांडेय को उनके सामने बैटिंग के लिए आना था. उस समय भी हार्दिक की आलोचना की थी. इरफ़ान ने उस समय भी हार्दिक की आलोचना कि जब हैदराबाद में मुंबई के गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी और उन्हें जसप्रीत बुमराह को बचाकर रखा था.
The captaincy of Hardik Pandya has been ordinary to say the least. Keeping Bumrah away for too long when the carnage was on was beyond my understanding.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 27, 2024
ये भी पढ़ें: आईपीएल 2024- आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला आज
हार्दिक पांड्या के लिए आना वाला समय मुश्किल हो सकता है क्योंकि मुंबई में उनको जबरदस्त हूटिंग का सामना करना पड़ा था. उनके फैसले भी चौकाने वाले रहें. फिर बात चाहे रोहित शर्मा के साथ उनके व्यवहार की हो या फिर गेंदबाजी में बदलाव और बल्लेबाजी की हो. मुंबई तीन मैच हार चुकी है.

