नई दिल्ली : रुस की राजधानी मास्को #Moscow में एक कंसर्ट हाल में आतंकियो ने हमला कर दिया. हमला उस समय किया गया जब हाल में कार्यक्रम चल रहा था. अचानक घुसे 5 आतंकियों ने क्रोकस सिटी हॉल का अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कम से कम 40 लोगों मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.घटना के बाद रुस की स्पेशल फोर्सेस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. आंतकियो ने हमले के दौरान विस्फोटक से धमाका भी किया.
US Embassy has already warned American citizens of a terrorist attack at the concert.#Moscow pic.twitter.com/ChvztItUVr
— Rahul Bhardwaj (@_rahulism_) March 22, 2024
#Moscow के कंसर्ट हॉल में स्वचालित हथियारबंद ने किया अंधाधुंध फायरिंग
बताया जा रहा है कि हमलावर बंदूकों से लैश थे और अंदर आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी. समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक सभी बंदूकधारियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए नकाब पहने हुए थे . अंदर आते ही स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरु कर दी.जिसमें कम से कम 40 लोगो की मौत हो गई है, वहीं 100 से अदिक लोग घायल हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुस के मास्को सिटी मे हुआ आतंकी हमला रुस मे पिछले कई वर्षों मे रुस मे हए हमलों मे सबसे भयानक था.
समाचार एजेंसी रायटर्स ने जो तस्वीरें साझा की है, उनमे साफ तौर से देखा जा सकता है कि आग की लपटें आसमान में उट रही हैं, और पूरा कंसर्ट हाल काले धुएं के गुबार से भर उठा था.
समाचार एजेंसी से मल खबर के मुताबिक घटना के करीब एक घंटे बांद रोसग्वार्डिया स्पेशल फोर्स क्रोकस सिटी के कंसर्ट हाल पहुंची. धमाके कारण उठ रही बड़ी बड़ी लपटो को काबू करने के लिए हेलिकॉप्टर्स मंगाये गये औऱ पान की बौछार कर आग पर काबू पाया गया. बतायाजा रहा है कि कंसर्ट ह़ल के अंदर काफी लोग फंसे हुए भी हैं.मास्को सिटी ने 70 से अधिक एंबुलेंस मौके पर भेजे हैं. हेलिकॉप्टर्स का भी इस्तेमाल एंबुलेंस के तौर पर हो रहा है. रुसी समाचार एजेंसी के मुताबिक हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग के बाद कंसर्ट ह़ॉल में बम भी फेंके जिसके कारण आग लग गई. अब रुसी स्पेशल फोर्स आतंकियो के खिलाफ आपरेशन चल कर उन्हें ढ़ूञने की कोशिश मे लगी है.

